{"_id":"5bca1249bdec226991725376","slug":"71539969609-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशमी को मंदिरों में रही भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशमी को मंदिरों में रही भारी भीड़
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नवरात्र की दशमी को मंदिरों में लोगों की भीड़ रही। गंगोलीहाट समेत कई स्थानों पर दशहरे को लोगों ने हरेला काटकर मंदिरों में चढ़ाया। भाइयों का सिर पूजन किया। भुल्यूड़ा में चल रहे दुर्गा महोत्सव के समापन पर गंगोलीहाट में मां दुर्गा की झांकी निकाली। इसके बाद मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया।
जिला मुख्यालय के उल्का देवी मंदिर, कौशल्या मंदिर, गुरना मंदिर, गंगोलीहाट के हाट कालिका दरबार, चामुंडा मंदिर, वैष्णवी मंदिर, अंबिका मंदिर, छिन्नमस्ता देवी, बेड़ीनाग में त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, कोटगाड़ी मंदिर, नाचनी के होकरा मंदिर में लोगों का तांता लगा रहा।
मंदिर में सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। देर शाम तक मंदिरों में पूजा, अर्चना होती रही। अस्कोट के मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर, रामेश्वर, मलयनाथ, थल के शिव मंदिर समेत कई देवी, देवताओं के मंदिरों में लोग पूजा करने पहुंचे।