{"_id":"5bbb919f867a55283b25eb3e","slug":"71539019167-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि पर बगैर टेंडर काम कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि पर बगैर टेंडर काम कराने का आरोप
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आरडी पालीवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में 42 आवेदन प्राप्त हुए। गणाई के जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह बोरा ने लोनिवि के बेड़ीनाग डिविजन द्वारा बगैर टेंडर के काम कराने का मामला उठाते हुए जांच की मांग की। अपर जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।
जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम में क्लीन एंड ग्रीन परिवार के अध्यक्ष नीरज भट्ट ने नगर में पेयजल की टूटी लाइनों से पानी लीकेज होने, बिजली के नंगे तारों से खतरे समेत तमाम मामले उठाए। चंडाक निवासी इकबाल अहमद ने लंगूरों के आतंक का मामला उठाया।
अपर जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी, उद्यान अधिकारी और वन विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जगदंबा कॉलोनी निवासी गणेश गिरी ने सीवरेज और पेयजल की समस्या पंजीकृत कराई। अपर जिलाधिकारी ने पेयजल निगम को एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नगरपालिका और विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
आर्थिक सहायता, मकान क्षतिग्रस्त होने, पथ प्रकाश आदि समस्याएं पंजीकृत कराई गई। जनता मिलन कार्यक्रम में डीआरडीए के परियोजना निदेशक डीडी पंत, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विद्यासागर कापड़ी, समेत तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद थे।