{"_id":"5bb3a4d2867a55013968501b","slug":"71538499794-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर अब 11 घंटे होगी आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर अब 11 घंटे होगी आवाजाही
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारत-नेपाल को जोड़ने वाले झूलाघाट के अंतरराष्ट्रीय झूलापुल के खुलने और बंद करने का समय बदल गया है। अब पुल सुबह सात बजे आवाजाही के लिए खुलेगा और शाम छह बजे बंद होगा। अंतरराष्ट्रीय झूलापुल से भारत-नेपाल के बीच बड़ी संख्या में आवाजाही होती है।
अब तक पुल सुबह 6.30 बजे खुलकर शाम 6.30 बजे बंद होता था। अब इस पुल से आवाजाही का समय एक घंटा कम कर दिया गया है। नेपाल से भारत की ओर आने वाले नेपाली नागरिकों को सुबह सात बजे का इंतजार करना पड़ेगा। एसएसबी वाहिनी 55वीं वाहिनी की ए कंपनी के निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि एक अक्तूबर से पुल खुलने, बंद होने का समय बदल दिया गया है।