फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   स्मरणोत्सव के रूप में मनेगी गांधी जयंती

स्मरणोत्सव के रूप में मनेगी गांधी जयंती

Wed, 12 Sep 2018 10:57 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
स्मरणोत्सव के रूप में मनेगी गांधी जयंती
पिथौरागढ़। गांधी जयंती को इस बार स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में एडीएम आरडी पालीवाल ने बताया कि गांधी जयंती पर सुबह 6.30 बजे स्कूली बच्चों की ओर से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। सुबह आठ बजे सभी सरकारी, गैर सरकारी भवनों एवं शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन


नौ बजे गांधी चौक पर गांधीजी की प्रतिमा के निकट सर्वधर्म प्रार्थना सभा होगी। साथ ही जिला उद्योग केंद्र के तत्वावधान में कताई-बुनाई कार्यक्रम का आयोजन जिला उद्योग केंद्र की ओर से किया जाएगा। इसके बाद जिला पंचायत सभागार में गांधी जीवनवृत्त पर व्याख्यान, स्वच्छता और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों, संस्थानों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा महिला एवं विकलांग कर्मशाला में फल बांटे जाएंगे।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे से पालिका सभागार में शिक्षा विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं के बीच क्विज, निबंध, पेंटिंग, व्याख्यान प्रतियोगिता होगी। जयंती के पहले दिन खेल विभाग की ओर से क्रास कंट्री का भी आयोजन होगा। बैठक में जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी, ईओ पालिका दीपक कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed