फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर डीएम खफा

जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर डीएम खफा

Sat, 18 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर डीएम खफा
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान डीएम सी रविशंकर ने बायोमेडिकल वेस्ट का सही तरीके से निस्तारण नहीं होने पर प्रमुख चिकित्साधीक्षक से नाराजगी जताई। साथ ही चेतावनी दी कि सही तरीके से वेस्ट का निस्तारण नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आईसीयू में विशेषज्ञ की तैनाती किए जाने के लिए शासन को पत्र भेजने को भी कहा।
विज्ञापन


डीएम ने चिकित्सालय के समीप निर्मित वाहन पार्किंग स्थल पर फैली गंदगी हटाकर पार्किंग सुचारु करने, पार्किंग के पास सड़क किनारे से सोमवार तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश एडीएम सदर, पुलिस उपाधीक्षक, ईओ पालिका को दिए। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में एलईडी बल्ब लगाने, मरीजों के लिए शुद्ध, गर्म पानी की व्यवस्था के लिए सोलर वॉटर हीटर लगाने के भी निर्देश दिए। शनिवार को 120 बेड के सापेक्ष 135 मरीज भर्ती थे जिनकी व्यवस्था बरामदे में की गई थी।
विज्ञापन


डीएम ने मरीजों को अन्य खाली पड़े वार्डों में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर डिस्प्ले बोर्ड लगाने, रोगियों के तीमारदारों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था करने को कहा। इस दौरान प्रमुख चिकित्साधीक्षक एचएस खड़ायत, ईई लोनिवि नवीन जोशी, सीओ शेखर चंद्र सुयाल, ईओ पालिका दीपक कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह के भीतर वार्ड हस्तांतरण करने के निर्देश
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में बुजुर्ग महिला और पुरुषों के लिए निर्माणाधीन 20 बेड के वार्ड की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोनिवि के अधिशासी अभियंता को एक माह के भीतर कार्य पूर्ण कर भवन को हस्तांतरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चों के मनोरंजन के लिए आवश्यक खिलौने रखने और एक टेलीविजन सेट लगाने के निर्देश दिए। औषधि भंडार का निरीक्षण कर प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी में तीन दिन के भीतर दवाइयों के स्टॉक का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed