{"_id":"5b0c37194f1c1ba86e8b51f4","slug":"71527527193-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिए मानकों के अनुसार चैनलाइज का कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिए मानकों के अनुसार चैनलाइज का कराने के निर्देश
Updated Mon, 28 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
माफिया से होगी वसूली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। डीएम सी रविशंकर ने नाचनी के भैंसखाल में रामगंगा नदी में किए जा रहे चैनलाइजेशन के काम को मानकों के अनुसार कराने के निर्देश मुनस्यारी के एसडीएम को दिए हैं। उन्होंने नदी का रुख पलट रहे विशाल बोल्डर को तुड़वाने, गांव की साइड में बोल्डरों का भरान कर नदी का रुख विपरीत दिशा को मोड़ने के लिए निर्देशित किया।
सोमवार को भैंसखाल की प्रधान चंद्रकला दानू ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि चैनलाइजेशन का परिसीमन बगैर ग्राम पंचायत को सूचना दिए किया गया। परिसीमन गलत ढंग से किया गया है। नदी में एक विशालकाय बोल्डर होने से नदी का रुख गांव की ओर हो गया है, जिसे हटाना आवश्यक है। नदी में स्थित बोल्डरों को वर्तमान में बह रही नदी में पाटा जाना चाहिए, इससे नदी का रुख मूल स्थान की ओर होगा, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। अनुबंधकर्ता चैनलाइज का काम न कर वाहनों की आवाजाही के लिए जेसीबी से नदी तट के लिए सड़क बनाने का काम कर रहा है। प्रधान ने आरोप लगाया कि कार्य निविदा की शर्तों के अनुसार नहीं किया जा रहा है। प्रधान ने बताया कि भैंसखाल की सुरक्षा के लिए 240 मीटर लंबे, 30 मीटर चौड़ और एक मीटर गहरे चैनल का निर्माण किया जाना है, ताकि नदी का रुख गांव से विपरीत दिशा की ओर हो सके। चैनलाइजेशन का काम ग्राम पंचायत की देखरेख में कराया जाना चाहिए। डीएम ने मुनस्यारी के एसडीएम कृष्ण कुमार गोस्वामी को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। चैनलाइजेशन का काम नियमानुसार कराने के साथ ही नदी के बीच में स्थित बोल्डर को तुड़वाने और खनिज भंडारण के लिए अन्यत्र स्थान चयनित करने के निर्देश दिए हैं।
नदी का रुख बदलने वाले बोल्डर को तोड़ने के निर्देश
खनिज के भंडारण के लिए अन्यत्र स्थान चयनित करने को कहा