फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पूर्व सैनिकों को घर बैठे मिल कर सकेंगी जानकारी

पूर्व सैनिकों को घर बैठे मिल कर सकेंगी जानकारी

Mon, 26 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों को घर बैठे मिल कर सकेंगी जानकारी
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिकों, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों, वीरांगनाओं को अब घर बैठे पेंशन संबंधी सभी जानकारियां मिलने लग जाएंगी। सेना मुख्यालय इसके लिए इंडियन वेटरन पोर्टल को जल्दी ही लांच करने जा रहा है। इस पोर्टल से जुड़ने के बाद पूर्व सैनिक घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से जानकारी हासिल कर सकते हैं। पोर्टल से जुड़ने के लिए सेना के स्टेशन हेडक्वाटर ने यहां ब्रिगेड सीएसडी कैंटीन और अंशदायी स्वास्थ्य योजना में अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण परिषद के सदस्य नरेंद्र चंद ने बताया कि हर पूर्व सैनिक का पोर्टल के लिए ऑनलाइन बायोडाटा फीड होगा। इसके लिए उनको सीएसडी कैंटीन या अंशदायी स्वास्थ्य योजना के कार्यालय में जाकर अपने डिस्चार्ज बुक, आधार कार्ड नंबर, पेंशन की खाता संख्या, पेन नंबर, पत्नी की जन्मतिथि को अंकित कराना होगा। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों, पूर्व सैन्य अधिकारियों और वीरांगनाओं से अपील की है कि वह तत्काल इस प्रक्रिया को पूरा करा लें और अपने स्मार्टफोन को इंटरनेट से जोड़ लें। अब तक पूर्व सैनिकों को अपनी पेंशन संबंधी जानकारी लेने के लिए बैंकों और अपनी यूनिट के मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। अब पोर्टल से जुड़ने के बाद उनको इस तरह के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed