{"_id":"5a15bb414f1c1b9f678bcfce","slug":"71511373633-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क बनाने वाले पूर्व फौजी की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क बनाने वाले पूर्व फौजी की सराहना
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला सैनिक कल्याण परिषद ने चंपावत जिले के मझेड़ा गांव में अकेले सड़क का निर्माण करने वाले पूर्व फौजी बृजेश जोशी की सराहना करते हुए कहा है कि बृजेश ने सेना में सीखी संकल्प शक्ति के बल पर ही यह काम किया है।
जिला सैनिक कल्याण परिषद के सदस्य और पूर्व सैन्य अधिकारी नरेंद्र चंद ने कहा है कि कई पूर्व फौजियों ने समाज को दिशा देने का काम किया है लेकिन बृजेश का काम इन सबसे अलग है। गांव तक सड़क बन जाने का फायदा अब सभी को मिलेगा। श्री चंद ने कहा कि सेना में रहते हुए सैनिक अनुशासन और कर्मठता का पाठ सीखता है। यदि वह सेवानिवृत्ति के बाद इसी को आधार मानकर काम करे तो उसका फायदा पूरे समाज को मिलने लग जाता है। इस तरह के कामों से समाज के लोगों को प्रेरणा मिलेगी और वह अच्छाई की तरफ अग्रसर होंगे।