{"_id":"59ee2e754f1c1baf678b71ca","slug":"71508781685-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ की जानकारी देने वाले पुस्तकों की लगी प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ की जानकारी देने वाले पुस्तकों की लगी प्रदर्शनी
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आर्किटेक्ट लॉरी बेकर, पूर्व गर्वनर भैरव दत्त पांडे, पूर्व आईसीएस भैरव दत्त सनवाल की जन्मशती के मौके पर यहां नगरपालिका हॉल में लगाई गई पुस्तक प्रदर्शनी में पहाड़ की जानकारी देने वाली कई पुस्तकें हैं। नैनीताल की पहाड़ पत्रिका की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पहाड़ पत्रिका के सभी प्रकाशन, अस्कोट-आराकोट अभियान पर पुस्तक, पहाड़ की 13 भाषाओं का शब्दकोष, भूवैज्ञानिक डॉ. केएस वल्दिया की किताब पथरीली पगडंडियों में, लोकगायक भानू राम सुकोटी पर लिखी अनिल कार्की की पुस्तक, चंदन डांगी लिखित उत्तराखंड की प्रतिभाएं जैसी अहम पुस्तकें रखी हैं। यह पुस्तकें कम कीमत पर लोगों को दी जा रही हैं।
इसके अलावा डीडी शर्मा की पुस्तक हिमालय के खस, डा. उमा भट्ट, चंद्रकला रावत, शैलेश मटियानी के पुस्तकें भी प्रदर्शनी में लगाई गई हैं। लॉरी बेकर, भैरव दत्त पांडे, भैरव दत्त सनवाल की जन्मशती पर प्रकाशित पुस्तक को प्रदर्शनी में रखा गया है। इससे पहले पद्मश्री शेखर पाठक, डॉ. ललित पंत ने इन तीनों विभूतियों के बारे में बताया। बाद में चंद्रप्रभा ऐतवाल, डॉ. ललित पांडे, राधा भट्ट, राजीव लोचन साह, ललित खत्री आदि ने इस पुस्तक का विमोचन किया।
आरंभ स्टडी सर्किल ने भी लगाया स्टाल
पिथौरागढ़। आरंभ स्टडी सर्किल ने नगरपालिका हॉल में पुस्तकों का स्टाल लगाया। इस स्टाल में साहित्य के साथ साथ विज्ञान, इतिहास, राजनीति पर आधारित पुस्तकों के अलावा भगत सिंह के लेख, अनुराधा बेनीवाल के यात्रा वृतांत आदि पुस्तकें भी स्टाल में उपलब्ध थी। पुस्तक प्रेमियों ने आयोजन की सराहना की और समाज के लिए ऐसे आयोजनों की जरूरत बताई।