फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   स्वच्छता पखवाड़े का बहिष्कार करेंगे प्रधान

स्वच्छता पखवाड़े का बहिष्कार करेंगे प्रधान

Thu, 28 Sep 2017 11:04 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता पखवाड़े का बहिष्कार करेंगे प्रधान
कनालीछीना/बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। ग्राम प्रधान संगठन ने एक अक्तूबर से प्रस्तावित स्वच्छता पखवाड़ा और पंचायतों की खुली बैठकों के बहिष्कार का ऐलान किया है। प्रशासन ने एक अक्तूबर से ग्राम पंचायतों में स्वच्छता पखवाड़ा संचालित करने का फैसला लिया है। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष जानकी उपाध्याय ने कहा कि सरकार ने प्रधानों की किसी समस्या का समाधान नहीं किया है।
विज्ञापन


वित्त आयोग के मद में की गई कटौती वापस लेने, प्रधानों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने, पंचायतीराज एक्ट लागू कर प्रधानों को अधिकार देने की मांग को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है, लेकिन सरकार टालमटोल कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानों ने स्वच्छता पखवाड़ा में सहयोग न देने का फैसला लिया है। उधर, बेड़ीनाग में ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष चारू पंत ने खंड विकास अधिकारी को स्वच्छता पखवाड़े का बहिष्कार करने संबंधी पत्र सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed