{"_id":"597b72654f1c1b95478b457d","slug":"71501262437-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधन सहकारी समितियों के सचिवों का कार्य बहिष्कार शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधन सहकारी समितियों के सचिवों का कार्य बहिष्कार शुरु
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सातवें वेतनमान का लाभ देने, न्यूनतम ग्रेड वेतन में संशोधन समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर साधन सहकारी समितियों के सचिवों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।
साधन समिति सचिव परिषद के नेतृत्व में हड़ताल पर गए कैडर सचिवों ने कहा कि पहले भी दो चरणों में हड़ताल की गई थी, लेकिन मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा गया कि कैडर सचिव हड़ताल के दौरान विभागीय बैठकों का बहिष्कार करेंगे। किसी भी विभागीय सूचना का आदान-प्रदान नहीं किया जाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह वल्दिया ने कहा कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। प्रदेश कार्यकारिणी जो भी निर्णय लेगी, उसका पालन किया जाएगा।
जिला महामंत्री जगदीश जोशी ने कहा कि उन लोगों के साथ लगातार वादाखिलाफी की जा रही है। 30 मई 2017 को उप निबंधक की देहरादून में प्रांतीय नेतृत्व के साथ देहरादून में बैठक हुई। उस बैठक में 6 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक एक भी मांग पर विभाग ने सकारात्मक कार्रवाई नहीं की है।