{"_id":"595687c54f1c1b69048b4927","slug":"71498843077-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के परिजनों को उचित मुआवजा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के परिजनों को उचित मुआवजा दो
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। आत्महत्या करने वाले बेड़ीनाग के किसान सुरेंद्र सिंह के परिजनों को उचित मुआवजा देने और किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर लोगों ने थल में प्रदर्शन किया।
सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश चंद्र पुनेठा के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार ने आत्महत्या करने वाले किसान के परिजनों को किसी प्रकार की सहायता नहीं दी है। किसान की आत्महत्या से उसका परिवार परेशान है। उसके परिवार को जीवन जीने लायक सहायता सरकार को देनी चाहिए।
कहा कि कर्ज के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। प्रदर्शन में दान सिंह बिष्ट, गिरधर कुमार, सोहन कुमार, दीपा देवी, चामू बिष्ट, पान सिंह, हरीश कुमार आदि शामिल थे।