फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   63 mein se chunaav dyootee mein lagaee 41 basen

63 में से चुनाव ड्यूटी में लगाईं 41 बसें

Mon, 08 Apr 2019 10:57 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Mon, 08 Apr 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
63 mein se chunaav dyootee mein lagaee 41 basen
बसों की कमी के कारण रोडवेज की बस में खड़े-खड़े सफर करने को मजबूर यात्री। - फोटो : पिथौरागढ़
 सीमांत जिले की रोडवेज की 41 बसें 11 अप्रैल को होने वाले लोक सभा चुनाव में तैनात हो गई हैं। केएमओयू की बसों को भी चुनाव के लिए हायर किया गया है। इसके चलते स्थानीय रूटों के साथ ही मैदानी क्षेत्र के लिए भी करीब 1600 यात्रियों को जीपों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ डिपो में वर्तमान में रोडवेज के पास मात्र 63 बसें हैं। इनमें से 41 बसें लोक सभा चुनाव में लगा दी हैं। पांच अप्रैल से यह बसें सुरक्षा बलों के जवानों को लाने के लिए यूपी सहित अन्य शहरों को रवाना हो गई थी।
विज्ञापन


बसों के चुनाव ड्यूटी में तैनात होने से केवल 22 बसें ही सड़कों में संचालित हो रही हैं। बसों की कमी के कारण दिल्ली, देहरादून, टनकपुर, हरिद्वार, हल्द्वानी आदि रूटों के लिए बसों की भारी कमी बनी हुई है। सोमवार को दिल्ली के लिए पिथौरागढ़ से तीन जबकि देहरादून के लिए दो बसें गईं। सभी बसें यात्रियों से भरी रहीं। बसों की कमी के कारण अधिकांश यात्री टनकपुर और हल्द्वानी के लिए जीपों में यात्रा कर रहे हैं। जिले के आंतरिक मार्गों में पहले से ही यातायात व्यवस्था पूरी तरह से जीपों पर निर्भर है। दिल्ली-देहरादून के लिए धारचूला-मुनस्यारी तहसीलों से ही बसें संचालित हो रही हैं। सोमवार को यात्रियों की काफी आवाजाही रही विभिन्न रूटों में कई सवारियों को खड़े-खड़े सफर करना पड़ा। हालांकि अधिकांश लोग चुनावों में वाहनों की कमी को देखते हुए यात्रा करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed