{"_id":"5cc730b2bdec220734073078","slug":"61556558002-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़ौली के युवाओं ने बुझाई जंगल की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़ौली के युवाओं ने बुझाई जंगल की आग
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। बढ़ती गर्मी के साथ ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कनालीछीना विकासखंड के गुड़ौली गांव के चीड़ के जंगलों में आग लग गई। आबादी की ओर बढ़ रही आग को गांव के युवाओं ने बुझाया।
सोमवार को गुड़ौली के अजाड़ीगांव के जंगलों में आग लग गई। चीड़ के सूूखे पिरूल होने से देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से जंगल में फैल गई।
इसके बाद आग आबादी की ओर बढ़ने लगी। जंगल में आग बढ़ते देख गुड़ौली के सरपंच रमेश पांडेय के नेतृत्व में रवि पांडेय, नीरज पांडेय, नीरज कुमार, तरुण पांडेय, ज्योति प्रकाश पांडेय ने आग बुझाई। इससे वन्य संपदा को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा। सरपंच ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। इधर बारिश नहीं होने से जंगलों में आग लगने का खतरा बढ़ गया है। वातावरण में चारों ओर धुंध छाई है।