{"_id":"5c684781bdec222c57233d36","slug":"61550337921-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिपा बुग्याल में ठंड से 135 भेड़ों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालिपा बुग्याल में ठंड से 135 भेड़ों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। चौदास घाटी के मालिपा बुग्याल में अत्यधिक ठंड के चलते 135 भेड़ों की मौत हो गई है। बर्फबारी के चलते कई भेड़ों के लापता होने की सूचना है। इससे भेड़-बकरी पालक मायूस हैं। सूचना पर उप जिलाधिकारी ने राजस्व पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
चौदास घाटी में शुक्रवार शाम से ही बारिश और बर्फबारी जारी है। पांगू, रिमझीम, रोतो, हिमखोला, सोसा, नारायण आश्रम, सिरखा, सिरदांग, रूंग, बुंगबुंग और सिमखोला की ऊंची चोटियों पर तीन फुट तक बर्फबारी हुई है।
सड़कों पर भी एक फुट बर्फ जमा है। हिमखोला निवासी नरेंद्र सिंह पाना ने बताया कि मालिपा बुग्याल में खुशाल सिंह पाना, मंगू राम और मगन राम के 15-15, गोविंद गर्खाल के 40, धन सिंह के 30, कुशल राम के 20 भेड़ों की मौत हो गई है। बताया कि अभी कई भेड़ लापता हैं। उन्होंने बताया कि अभी सड़क खुली होने के कारण वाहनों का आवागमन जारी है। उन्होंने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी है। इस पर एसडीएम राजकुमार पांडेय ने पटवारी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।