फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सरकार के खिलाफ गरजे पेयजल निगम कर्मी

सरकार के खिलाफ गरजे पेयजल निगम कर्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ गरजे पेयजल निगम कर्मी

विज्ञापन
पिथौरागढ़। तीन माह से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित पेयजल निगम कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उनका कहना था कि वेतन नहीं मिलने के चलते उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है।


जल निगम कार्यालय परिसर में आयोजित धरने के दौरान वक्ताओं का कहना था कि निगम में कार्यरत, सेवानिवृत्त कार्मिकों को पिछले तीन माह से वेतन, पेंशन और पारिवारिक पेंशन का भुगतान शासन की ओर से नहीं किया गया है। इस कारण उन्हें गंभीर वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। वह न तो घरेलू देयकों का भुगतान कर पा रहे हैं और न ही बच्चों की फीस समय पर दे पा रहे हैं। उन्होंने शीघ्र तीन माह का अवशेष वेतन का भुगतान करने और निगम को राजकीय विभाग घोषित करने की मांग उठाई। इस मौके पर महासंघ के जिलाध्यक्ष अविनाश चंद, सचिव अंबर सिंह, सुनीता पंत, भावना भट्ट, जानकी जोशी, कलावती देवी, टीआर दुग्ताल, हेमंत भंडारी, अरविंद, प्रकाश सामंत, मदन भंडारी, घनश्याम राम, सिंह, एनडी कांडपाल, आरआर दयाल, षष्टी दत्त जोशी, शमशेर भंडारी, एचसी शाही, आरएस बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed