{"_id":"5c13e40abdec2256e25a085c","slug":"61544807434-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदकों को 15 दिन में उपलब्ध कराएं प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदकों को 15 दिन में उपलब्ध कराएं प्रमाण पत्र
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। राज्य सेवा आयोग के अध्यक्ष धीरज गर्ब्याल ने कनालीछीना तहसील का निरीक्षण कर आवेदकों को 15 दिन में प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्थायी निवास प्रमाण पत्रों को तहसील से ही जारी करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही।
आयोग अध्यक्ष ने प्रभारी तहसीलदार सर्वेश्वरी भट्ट से प्रमाण पत्रों को जारी करने के बारे में जानकारी ली। तहसीलदार ने बताया कि आय, जाति प्रमाण पत्र तहसील में बन जाते हैं। स्थायी निवास प्रमाण पत्र डीडीहाट सब डिविजन से निर्गत होते हैं। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि अधिक से अधिक 15 दिन में आवेदकों को प्रमाण पत्र मिल जाने चाहिए। उन्होंने कहा कनालीछीना तहसील में एसडीएम का कैंप लगाकर स्थायी निवास प्रमाण पत्र जारी कराने के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
पूर्व प्रमुख हरीश कोहली ने कनालीछीना-ल्वांठी मोटर मार्ग का काम अधूरा होने का मामला उठाया। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकरण को शासन के संज्ञान में लाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एडीएम आरडी पालीवाल, कानूनगो हरीश नाथ, हरीश जोशी, गिरीश भट्ट, रमेश कापड़ी आदि थे।