फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पर्यटक आवास गृह के पास मलबा डाला

पर्यटक आवास गृह के पास मलबा डाला

Sun, 19 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
पर्यटक आवास गृह के पास मलबा डाला
पिथौरागढ़। चंडाक रोड पर मिट्टी और निर्माण कार्यों का मलबा डाला जा रहा है। प्रशासन की ढिलाई से रविवार को उल्का देवी मंदिर के गेट और केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह के पास कई ट्रक मलबा डाल दिया गया।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से चंडाक को पर्यटन के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस रूट पर स्थानीय लोगों के साथ ही बाहर से आने वाले सैलानी भी घूमने जाते हैं। ट्रेकिंग रूट पर सुबह-शाम लोगों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद इस मार्ग के किराने वाहनों से निर्माण कार्य का मलबा डाला जा रहा है। रविवार को कई डंपर मिट्टी सड़क किनारे डाल दी गई। इससे सड़क तक मलबा फैल गया है।
विज्ञापन


मलबे से राहगीरों के चलने के लिए स्थान नहीं है। इससे दुर्घटना का खतरा बना है। इस मामले में सीओ शेखर सुयाल ने बताया कि सड़क किनारे मिट्टी डालने की शिकायत मिलने के बाद ड्यूटी पर तैैनात जवानों से वाहनों का पता लगाया जा रहा है। मनाही के बावजूद चंडाक रोड पर मलबा डालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed