{"_id":"5b65e4a94f1c1b572f8b8381","slug":"61533404329-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम इंटर कॉलेज, पढ़ाई हाईस्कूल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम इंटर कॉलेज, पढ़ाई हाईस्कूल की
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज कोठेरा में शिक्षकों की कमी के चलते दो वर्ष से इंटर की कक्षाएं संचालित नहीं हो रही हैं। इस कारण यहां छात्रों की संख्या में भी गिरावट आ रही है।
कोठेरा हाईस्कूल को वर्ष 2011 में इंटर कॉलेज का दर्जा दिया गया, लेकिन शिक्षक और स्टाफ के पद सृजित नहीं किए। हाईस्कूल का स्टाफ इंटर की कक्षाओं को संचालित करते रहे और बेहतर परिणाम देते रहे। वर्ष 2016 में 5 प्रवक्ताओं और प्रधानाचार्य का पद शासन ने सृजित किया, लेेकिन तैनाती नहीं की। वर्ष 2015-16 तक विद्यालय की छात्रसंख्या 400 के करीब थी। प्रवक्ताओं और अन्य स्टाफ के पद सृजित करने के स्थान पर कॉलेज में तैनात एलटी के शिक्षकों का भी एक-एक कर स्थानांतरण कर दिया गया। इस समय विद्यालय में एकमात्र व्यायाम शिक्षक तैनात हैं और छात्रसंख्या 150 में सिमट गई है।
वर्ष 2016-17 से इंटर की कक्षाओं का संचालन नहीं हो रहा है। विद्यालय में प्रधानाचार्य भी नहीं है। इस कारण कोठेरा, सिमलकोट, झरकोठेरा, तुनाड़, जाखनी, रणकोट, भंडारीगांव समेत कई गांवों के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए 7 से से 10 किमी दूर गंगोलीहाट जाना पड़ रहा है।