फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मुख्यमंत्री के सम्मुख रखी आपदाग्रस्त क्षेत्रों की समस्याएं

मुख्यमंत्री के सम्मुख रखी आपदाग्रस्त क्षेत्रों की समस्याएं

Sun, 29 Jul 2018 11:31 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के सम्मुख रखी आपदाग्रस्त क्षेत्रों की समस्याएं
पिथौरागढ़। भाजपा आपदा अनुश्रवण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को दून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को आपदा ग्रसित मुनस्यारी और धारचूला विकास खंड की समस्याओं की रिपोर्ट सौंपी। सदस्यों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आपदा राहत, सुरक्षा तथा पुनर्निर्माण के कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने देने की बात की है।
विज्ञापन


भाजपा की आपदा अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष जगत मर्तोलिया के साथ भाजपा संगठन के प्रतिनिधि तीन दिन से राजधानी में अफसरों और मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। रविवार को बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल की अगुवाई में इस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने एक और दो जुलाई की आपदा के बाद धारचूला और मुनस्यारी में हो रहे नुकसान की तथ्यपरक रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सामने रखी।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए सिंचाई विभाग के पास धनराशि नहीं होने का मामला उठाया और क्षेत्र में संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से उपभोक्ताओं को अतिरिक्त राशन कोटा देने की मांग भी की। अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इन मामलों में शीघ्र उचित कार्रवाई करने की बात कही है। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रयाग पालीवाल, भाजयुमो नेता, दिनेश राणा, प्रकाश धामी, कवींद्र देवली आदि भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed