{"_id":"5ad4e9084f1c1b85028b4f3b","slug":"61523902728-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज माफी को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज माफी को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। ऋण माफी को लेकर किसानों ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि प्रदेश सरकार और सत्ताधारी दल को वादा खिलाफी का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
किसान संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष जोशी के नेतृत्व में बिण, मूनाकोट, थल, डीडीहाट, कनालीछीना से भारी संख्या में पहुंचे किसानों ने रामलीला मैदान से तहसील कार्यालय तक जलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा ने किसानों के ऋण माफ करने की घोषणा की थी। बाकायदा पार्टी के घोषणा पत्र में इसका जिक्र था लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा और सरकार किसानों से किए गए वायदे को भूल गई है। ऋण जमा करने के लिए किसानों को बैंकों से नोटिस मिल रहे हैं।
किसान नेता दीवान सिह मेहता ने कहा कि सरकार ने अगर किसानों के ऋण माफ नहीं किए तो पहाड़ के किसान आत्मदाह करने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में किसान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष गंगा सिह नेगी, शंकर राम कोहली, जगदीश प्रसाद, प्रदीप कुमार, डीडी कोहली आदि शामिल थे।