{"_id":"5acbb06a4f1c1bed618b6907","slug":"61523298410-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिक्षावृति, बालश्रम रोकने को सुनहरा बचपन अभियान शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिक्षावृति, बालश्रम रोकने को सुनहरा बचपन अभियान शुरु
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भिक्षावृत्ति, बालश्रम जैसी समस्याओं को जड़ से उखाड़ने के लिए घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने उन्मुक्ति कार्यक्रम के तहत सुनहरा बचपन अभियान शुरू कर दिया है।
सोमवार को पिथौरागढ़ डिग्री कालेज में जिलाधिकारी सी रविशंकर, डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ.डीएस पांगती ने अभियान की शुरुआत की। संस्थाध्यक्ष अजय ने कहा कि जब तक मिलकर कार्य नहीं होगा, तब तक समाज से इस प्रकार की विकृतियां समाप्त नहीं हो सकती। उन्होंने कहा भीख देना किसी प्रकार का उपहार नहीं है। बल्कि गिरोह में भीख मांगने का काम कर रहे बच्चों का जीवन बर्बाद करने जैसा है।
उन्होंने कहा संस्था राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान को चलाएगी। सारे प्रदेशों तक इस आंदोलन को ले जाया जाएगा। उन्होंने बच्चों को भीख न देने की अपील की। जिलाधिकारी ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय आंदोलन को सफल बनाने में जिला प्रशासन पूरी मदद करेगा। डॉ. अजय शुक्ला, नितिन मारकाना, छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र रावत, पूजा भट्ट, करुणा खर्कवाल ने विचार रखे।