{"_id":"5a749e6e4f1c1b88268b8175","slug":"61517592174-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्मिकों की समस्याओं पर जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्मिकों की समस्याओं पर जवाब तलब
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम सी रविशंकर ने पेंशनर्स और सेवारत कार्मिकों की समस्याओं के मामलों पर विभागीय अधिकारियों और कार्यालय अध्यक्षों से जवाब तलब किया है। शनिवार को इस संबंध में की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी है।
उल्लेखनीय है कि डीएम ने 11 दिसंबर को सभी विभागों, कार्यालयों को सर्कुलर जारी कर विभागीय अधिकारी, कर्मचारी कल्याण समिति गठित करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत विभागों को अपने सेवारत कार्मिकों, पेंशनर्स के प्रकरणों का निस्तारण करना था। इन प्रकरणों में पदोन्नति से लेकर एसीपी, वेतन निर्धारण, जीपीएफ, यात्रा भत्ता, पेंशन, अनुशासनात्मक कार्रवाई से जुड़े मामले शामिल हैं। डीएम शनिवार को प्रकरणों के निस्तारण के मामलों की समीक्षा करेंगे। ब्यूरो