फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पश्चिमांचल विधानसभा में वामगठबंधन को पूर्ण बहुमत

पश्चिमांचल विधानसभा में वामगठबंधन को पूर्ण बहुमत

Tue, 12 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
पश्चिमांचल विधानसभा में वामगठबंधन को पूर्ण बहुमत
बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के पश्चिमांचल क्षेत्र संख्या सात के प्रदेश सभा (विधानसभा) चुनाव में वाम गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिल गया है। 32 विधानसभा सीटों में से अब तक वामगठबंधन के 25 प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं। वामगठबंधन के दो प्रत्याशी अब तक की मतगणना में आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस को मात्र चार सीटों में सफलता हाथ लगी है। एक सीट पर राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। इस प्रकार पहली बार राज्य बनने के बाद हुए चुनाव में वामगठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। सभी निर्वाचित विधायकों को राजधानी काठमांडू बुला लिया गया है। वहां पर मुख्यमंत्री और राजधानी के मसले पर बातचीत होने के साथ ही सरकार बनाने पर विचार-विमर्श होगा।
विज्ञापन


32 सीटों वाली विधानसभा में बाजुरा जिले की दो सीटों पर एमाले, बजांग की 2 सीटों पर एमाले को एक और एक माओवादी को मिली है। अछाम जिले की 4 सीटों में से एमाले को 2 सीट, माओवादी को भी 2 सीट प्राप्त हुई हैं। डोटी जिले की 2 सीटों में 1 कांग्रेस और 1 माओवादी, कैलाली जिले की 10 सीटों में से एमाले को 4 सीट, कांग्रेस को 2 सीट, माओवादी को 1 सीट और 1 सीट निर्दलीय को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही 1 सीट पर एमाले और 1 सीट पर माओवादी आगे चल रहे हैं। कंचनपुर की 6 सीटों में से एमाले को 4 सीट और माओवादी को 2 सीट मिली है। डडेलधूरा की 2 सीट में से एमाले को 1 और कांग्रेस को भी 1 सीट मिली है। बैतड़ी की 2 सीट में से एमाले और माओवादी को 1-1 सीट मिली है। दार्चुला की 2 सीट में से भी 1-1 सीट एमाले और माओवादी को मिली है।


सात नंबर राज्य में सीटों की स्थिति
एमाले 16 सीट
माओवादी 9 सीट
नेपाली कांग्रेस को 4 सीट
राजपा एक सीट
दो सीटों पर मतगणना जारी

कंचनपुर एमपी सीट एमाले के खाते में
झूलाघाट। पश्चिमांचल की प्रतिनिधि सभा (एमपी) की 16 सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। कंचनपुर क्षेत्र संख्या 3 की एक सीट का परिणाम भी मंगलवार सुबह तक आ गया था। जिसमें एमाले के डॉ. दीपक प्रकाश भट्ट ने पूर्व मंत्री कांग्रेस के रमेश लेखक को कांटे की टक्कर के साथ 258 मतों से पराजित कर दिया है। भट्ट को 26364 मत और लेखक को 26106 मत मिले हैं। डॉ. दीपक प्रकाश भट्ट की स्नातक तक की शिक्षा पिथौरागढ़ से हुई हैं। इस कारण उनके कई मित्रों की निगाहें भी इस सीट पर थी। उनकी जीत पर कई लोगों ने बधाई भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed