{"_id":"5a2ec8be4f1c1b3c3d8bcf1e","slug":"61513015486-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की कैंटीन में एक और काउंटर खुलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की कैंटीन में एक और काउंटर खुलेगा
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सेना की 119 इंफेंट्री ग्रुप के ब्रिगेड मुख्यालय ने पूर्वसैनिक जन कल्याण समिति को पत्र देकर सूचित किया है कि सेना की कैंटीन में होने वाली भीड़ को देखते हुए एक और बिक्री काउंटर खोला जाएगा।
ब्रिगेड मुख्यालय के उपकमांडर कर्नल रोहिताश शर्मा ने पूर्व सैनिक जनकल्याण समिति को लिखे पत्र में कहा है कि कैंटीन प्रबंधक को यह हिदायत दी गई है कि पूर्व सैनिकों के साथ विनम्रता का व्यवहार करें। इसके अलावा सेना अस्पताल में आंख और न्यूरो विशेषज्ञों का शिविर लगाने का आश्वासन दिया गया है। कैंटीन में रोज सुबह साढ़े आठ बजे से चाय, पानी की व्यवस्था रहेगी ताकि कैंटीन आने वाले पूर्व सैनिकों को सुविधा मिल सके। बता दें कि पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति के अध्यक्ष दान सिंह वल्दिया, गंगा सिंह सौन, गोविंद बिष्ट, प्रकाश भट्ट आदि ने 19 नवंबर को ब्रिगेड कमांडर को विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया था।