{"_id":"5a2ec8bc4f1c1bb6678c1376","slug":"61513015484-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी ने बढ़ाई परेशानी
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी ने बढ़ाई परेशानी
नगर का एक हिस्सा ऐसा भी है जहां के लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। जलापूर्ति नहीं होने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। आसपास कोई प्राकृतिक जल स्त्रोत नहीं होने के कारण यह समस्या और बढ़ गई है।
सोमवार को नगरके विवेकानंद कॉलोनी और पांडेगांव के लोगों ने जल संस्थान कार्यालय के सामने पानी के लिए प्रदर्शन किया। दोनों मोहल्लों में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। आसपास पानी का कोई प्राकृतिक स्रोत न होने के कारण लोगों की कठिनाई ज्यादा बढ़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने तत्काल पेयजल व्यवस्था नहीं सुधरने पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी। जल संस्थान के ईई ने अधीनस्थ कर्मचारियों को आदेश दिए हैं कि पानी की सप्लाई को तत्काल सुधारा जाए। वहां ईश्वरी प्रसाद पंत, ईश्वरी पांडे, पुष्पा पांडे, दिनेश पांडे, धरम सिंह, संतोष धौनी, हीरा चुफाल, भूपाल सिंह चुफाल, जया ओझा, विमला तिवारी, सभासद संगीता बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
पानी की व्यवस्था करने में गुजर रहा समय
जल संस्थान में प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का कहना है कि पेयजल संकट के कारण उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सारा समय पानी की व्यवस्था करने में ही समय बीत रहा है। बताया गया है कि दोनों मोहल्लों को लोनिवि के पास स्थित टंकी से पानी की सप्लाई की जाती है, लेकिन उसमें पानी की मात्रा इतनी कम रहती है कि किसी भी इलाके को पर्याप्त सप्लाई कर पाना संभव नहीं होता। इस बार लोगों को जाड़ों के मौसम में ही पेयजल संकट से गुजरना पड़ रहा है।