फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   विद्यार्थियों को दी नशे के दुष्परिणामों की जानकारी

विद्यार्थियों को दी नशे के दुष्परिणामों की जानकारी

Sat, 11 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों को दी नशे के दुष्परिणामों की जानकारी
पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी के निर्देश पर जाजरदेवल थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया। शनिवार को थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट के नेतृत्व में महर्षि विद्या मंदिर जाजरदेवल और प्राथमिक विद्यालय जाजरदेवल में नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


महर्षि विद्या मंदिर जाजरदेवल में सुबह 9 बजे हुई गोष्ठी में थानाध्यक्ष बिष्ट ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को घातक बताते हुए विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील की। कहा कि वह लोग घर परिवार में भी नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दें। आसपास के लोगों को नशे का सेवन न करने के लिए जागरूक करें। थानाध्यक्ष ने नशे के खिलाफ बनाए गए कानून की भी जानकारी दी।
विज्ञापन


कहा कि आसपास चल रहे नशाखोरी की जानकारी टोल-फ्री नंबर 100 के साथ ही डिस्ट्रिक कंट्रोल रूप के नंबर-9411112982 और थाना जाजरदेवल के नंबर-75001047158 में दी जा सकती है। महर्षि के प्रधानाचार्य संजीव पांडे ने पुलिस के अभियान की सराहना की। अभियान में उप निरीक्षक सुरेश कुमार, प्रोन्नत हेड कांस्टेबल पंकज जोशी, कांस्टेबल कमल मेहरा, हेम चंद्र, जगदीश नेगी, किरन नेगी, पुष्पा मेहता, शिक्षक और अभिभावक मौजूद थे। प्राथमिक पाठशाला जाजरदेवल में भी विद्यार्थियों को नशे के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed