{"_id":"5a00a1a84f1c1bd0538bb8cb","slug":"61509990824-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिल्थाम चौराहे में सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिल्थाम चौराहे में सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के सबसे व्यस्ततम सिल्थाम चौराहे में शौचालय बनाने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी सी रविशंकर को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में पूर्व में सड़क चौड़ीकरण के समय ध्वस्त हुए सार्वजनिक शौचालय के स्थान पर ही नया शौचालय के निर्माण की मांग की है।
ज्ञापन में कहा है कि सिल्थाम चौराहे में सार्वजनिक शौचालय न होने से आम जनता, व्यापारियों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में बना सार्वजनिक शौचालय सड़क चौड़ीकरण के समय तोड़ दिया गया था लेकिन उसके बाद शौचालय बनाने की कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिस स्थान पर सार्वजनिक शौचालय बना हुआ था उसी स्थान पर शौचालय बनाने के लिए आदेशित करने की मांग की गई है। कहा है कि पूर्व में भी व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने नगर पालिका से शौचालय बनाने की मांग की थी लेकिन पालिका द्वारा शौचालय बनाने में असमर्थता जताई थी। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से अनापत्ति प्रदान करने की मांग की है, ताकि व्यापार मंडल अपने संसाधनों से शौचालय का निर्माण करा सके। ज्ञापन देने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर, उपाध्यक्ष आशीष सौन, कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी, संयुक्त सचिव दिनेश कापड़ी, महामंत्री संतोष सिंह बिष्ट शामिल थे।