{"_id":"59d122524f1c1bc1538b5464","slug":"61506878034-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम समृद्धि और स्वच्छता पखवाड़ा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम समृद्धि और स्वच्छता पखवाड़ा शुरू
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ/डीडीहाट/नाचनी। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रविवार से ग्राम समृद्धि और स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ हो गया है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कलक्ट्रेट से सफाई रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वच्छता रथ जिले के सभी ग्राम पंचायतों में जाकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करेगा। पखवाड़े का पहला दिन स्वच्छता श्रमदान दिवस के रूप में मनाया गया।
पखवाड़े के तहत जिला मुख्यालय के बजेटी गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पखवाड़े के तहत 2 अक्तूबर को सभी ग्राम पंचायतों में खुली बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान, अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर, स्वजल के परियोजना प्रबंधक दीप चंद्र पुनेठा, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी आदि मौजूद थे।
ग्राम सभा कुसौली में ग्राम समृद्धि और स्वच्छता पखवाड़े के तहत पशुपालन विभाग ने निशुल्क शिविर लगाया। पशुपालन विभाग से डा. मनोज जोशी ने शिविर में किसानों को जानवरों के लिए निशुल्क दवाइयां बांटी गई। शिविर में जानवरों के रखरखाव और उनके होने वाले रोगों से बचाव के तरीके बताए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी शिक्षक उषा पंवार के नेतृत्व में बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के विषय में गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
वहीं, डीडीहाट में विधायक विशन सिंह चुफाल ने स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया। विधायक के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने अस्पताल और वाल्मीकि पार्क में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष कविंद्र साही, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज साह, मंटू बोरा आदि मौजूद थे। नाचनी के भैंसखाल में ग्राम समृद्धि और स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्थानीय लोगों ने सफाई अभियान चलाया।