{"_id":"598753264f1c1bb9658b4add","slug":"61502040870-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश यात्रियों ने शहीदों के नाम पर जलाया दीया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश यात्रियों ने शहीदों के नाम पर जलाया दीया
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर की यात्रा से लौट रहे दसवें दल के यात्रियों ने उल्का देवी मंदिर परिसर स्थित शहीद स्मारक पर ‘एक दीप शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही शहीदों के नाम पर एक-एक दीप जलाकर उनको श्रद्धांजलि दी। धारचूला-पिथौरागढ़ सड़क बंद होने के कारण दसवें दल के 60 यात्री शनिवार रात करीब 10 बजे यहां पर्यटक आवासगृह पहुंचे। आवासगृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के आग्रह पर सभी यात्री श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए।
यात्री दल की जनसंपर्क अधिकारी दीप्ति मुखर्जी के नेतृत्व में यात्रियों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। रविवार सुबह यात्रियों ने उल्कादेवी यात्री वाटिका में पौधरोपण किया। यात्री रविवार सुबह जागेश्वर को रवाना हो गए और सोमवार को दिल्ली जाएंगे। इसी के साथ दसवें दल की यात्रा का समापन हो जाएगा। इस बीच यात्रा पर जा रहे 14वें दल के 54 यात्रियों को रविवार को धारचूला से सीधे एक पड़ाव आगे गाला ले जाया गया। सड़क बंद होने के कारण शुक्रवार को यात्री डीडीहाट में रुक गए थे। इस कारण इस दल का निर्धारित कार्यक्रम बदलना पड़ा। यात्री सिर्खा पड़ाव के बजाए उससे अगले पड़ाव गाला गए।
कैलाश मानसरोवर यात्रा के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार 11वें दल के यात्री वापसी में रविवार को तकलाकोट पहुंचे हैं। सोमवार सुबह यह दल लिपुलेख दर्रा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करेगा। ठीक उसी समय 13वें दल के यात्री लिपुलेख दर्रा पार कर तिब्बत में प्रवेश करेंगे। यह दल रविवार को नाभीढांग पहुंच गया है। 12वें दल के सदस्य रविवार को तिब्बत के डेरापुक में हैं। कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर अभी चार दल और जाएंगे।