फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   प्राधिकरण के गठन के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

प्राधिकरण के गठन के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Wed, 02 Aug 2017 11:11 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
प्राधिकरण के गठन के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर और आसपास के 22 गांवों को प्राधिकरण में शामिल करने के विरोध में सीमांत यूथ मोर्चा (सीयूमो) ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। मोर्चा ने कहा कि भाजपा को इसका खामियाजा 2019 के लोकसभा चुनावों में भुगतना होगा।
विज्ञापन


मोर्चा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश जोशी के नेतृत्व में सिमलगैर बाजार में एकत्र कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बीच मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। जोशी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में प्राधिकरण का कोई औचित्य नहीं है। यह गरीबों के साथ अन्याय है। पहाड़ के लोग गरीबी, बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। प्रदेश सरकार उनकी दिक्कतों को कम करने के बजाए बढ़ाने का काम कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहाड़ी जिलों में प्राधिकरण के गठन का फैसला सरकार वापस नहीं लेती है तो पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को सबक सिखाया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में राकेश वर्मा, कैलाश सिंह कठायत, नवीन शर्मा, नीरज कुमार, विक्रम भाटिया, पवन सिंह, अरबाज खान, अमरनाथ पंडित आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed