{"_id":"6a2c40eb3f69bc2cea03ac5e","slug":"6104-students-from-schools-across-the-district-participated-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-142931-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जिले के स्कूलों में 6104 विद्यार्थियों ने लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जिले के स्कूलों में 6104 विद्यार्थियों ने लिया
Fri, 12 Jun 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में कक्षा छह और नौवीं में 6104 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। सरकारी स्कूलों में नए प्रवेश के बाद छात्रसंख्या बढ़ने की उम्मीद है। जिले के आठों विकासखंड में कक्षा छह में 2138 और कक्षा नौ में 3966 विद्यार्थियों के नए प्रवेश हुए हैं। इसमें कक्षा छह में 962 छात्र, 1136 छात्राएं और कक्षा नौ में 1863 छात्र, 2103 छात्राएं शामिल हैं। कक्षा छह में शासकीय विद्यालय 2093 विद्यार्थियों और अशासकीय विद्यालयों 45 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिए हैं। कक्षा नौ में शासकीय विद्यालय में 3900 विद्यार्थियों और अशासकीय विद्यालयों 66 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया हैं। शिक्षा विभाग के मुताबिक, वर्तमान में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे में सरकारी स्कूलों में छात्रसंख्या और बढ़ने की उम्मीद है। मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पंत ने बताया कि वर्तमान में शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में प्रवेश चल रहे हैं। छात्रसंख्या बढ़ना खुशी की बात है।
तीन साल में छात्रसंख्या शून्य होने से बंद हो गए 183 स्कूल
सीमांत जिले में छात्रसंख्या शून्य होने से पिछले तीन सालों में 183 स्कूलों में ताले लटक गए हैं। 158 प्राथमिक और 25 उच्च प्राथमिक विद्यालय छात्रसंख्या शून्य होने से बंद हो गए हैं। शिक्षकों की कमी, गांवों से पलायन इन स्कूलों के बंद होने का प्रमुख कारण रहा है। इस शिक्षा सत्र सरकारी स्कूलों में नए प्रवेश के रूप में विभाग को संजीवनी मिली है।