हल्द्वानी से थल जा रही जीप उडियारी बैंड में 10 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में छह यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं।
चालक राजेंद्र सिंह शनिवार को जीप (यूके 05 टीए-2719) में सात सवारियों को लेकर हल्द्वानी से थल को जा रहा था। उडियारी बैंड के पास सुबह छह बजे जीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 10 मीटर दूर खाई में गिरने के बाद चीड़ के पेड़ से टकरा कर रुक गई।
स्थानीय युवा तरुण महरा ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को जानकारी दी। हादसे में धीरज सिंह मर्तोलिया, देवेंद्र सिंह, परूली देवी, रजंना मर्तोलिया, नकुल मर्तोलिया, चालक राजेंद्र सिंह को मामूली चोटें आईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. देवेश ने बताया कि घायलों का उपचार कर छुट्टी दे दी गई। इस मौके पर एसओ हेम पंत, एसआई सुनील सुतेड़ी, मोहन रनस्वाल, सुंदर जेठी समेत स्थानीय युवा मौजूद रहे।