Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   56 people including Adi Kailash Yatri pulled out of Chinook helicopter

चिनूक हेलिकॉप्टर से निकाले आदि कैलाश यात्री सहित 56 लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
56 people including Adi Kailash Yatri pulled out of Chinook helicopter
चिनूक हेलिकॉप्टर से निकालने के बाद पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ पहुंचे आदि कैलाश यात्री। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। चीन सीमा को जोड़ने वाली धारचूला-घट्टयाबगड़-लिपुलेख सड़क अब तक नहीं खुल पाई है। इस कारण गुंजी में फंसे आदि कैलाश यात्रा पर 35 यात्रियों सहित 56 लोगों को चिनूक हेलिकॉप्टर से नैनीसैनी एयरपोर्ट लाया गया।
विज्ञापन

यह सड़क घट्टयाबगड़ से आगे लामारी और छियालेख में बंद है। लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। सड़क बंद होने से आदि कैलाश यात्रा पर गए लगभग 35 यात्री एक सप्ताह से गुंजी में फंसे थे। इन यात्रियों ने ओम पर्वत के दर्शन तो कर लिए लेकिन आदि कैलाश नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

जानकारी के बाद जिला प्रशासन ने वायुसेना से वार्ता कर चिनूक हेलिकॉप्टर से सभी यात्रियों और स्थानीय लोगों को निकाला। इसके बाद यात्री कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह पहुंचे जहां पर प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान एक पौधा धरती के नाम पर लगाया गया। इसके बाद यात्रियों ने जिलाधिकारी कार्यालय जाकर हेलिकॉप्टर की व्यवस्था के लिए डीएम डॉ.आशीष चौहान का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली आकर खाली लौटा हेलिकॉप्टर
पिथौरागढ़। जिले में शुक्रवार को मौसम साफ रहने से राज्य सरकार की ओर से संचालित पवन हंस का हेलिकॉप्टर पिथौरागढ़ आया। हेलिकॉप्टर में कोई यात्री नहीं था। पिथौरागढ़ से भी कोई यात्री नहीं होने से हेलिकॉप्टर ने बिना यात्रियों के ही पंतनगर के लिए उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर की अनियमित सेवा के कारण अब लोग टिकट बुकिंग कराने से कतरा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed