फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   55th Battalion Pithoragarh Becomes Champion

Pithoragarh News: 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ बनी चैंपियन

Fri, 03 Jul 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 03 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
55th Battalion Pithoragarh Becomes Champion
चंपावत। एसएसबी पांचवीं वाहिनी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंतर वाहिनी फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ ने अपने नाम कर लिया है। रोमांचक खिताबी मुकाबले में पिथौरागढ़ की टीम ने मेजबान पांचवीं वाहिनी चंपावत को 3-1 से शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पांचवीं वाहिनी चंपावत के खेल मैदान में अंतर वाहिनी फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पांचवीं वाहिनी चंपावत और 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। पहले हाफ के शुरुआती क्षणों में 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ ने शानदार खेल दिखाते हुए एक गोल की बढ़त बनाई। इसके टीम ने दूसरा गोल कर 2-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन

दूसरे हाफ में पांचवीं वाहिनी चंपावत ने एक गोल कर अंतर कुछ कम किया। इसके बाद 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों ने तीसरा गोल कर 3-1 की बढ़त दिला दी। पांचवीं वाहिनी चंपावत के खिलाड़ी गोल के लिए संघर्ष करते रहे। 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ ने 3-1 से मैच जीतकर फाइनल की ट्राॅफी अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि फुटबाल खेल भावना को दर्शाता है। तालमेल और समय पर मिले मौके को भुनाना जरूरी है। उन्होंने शानदार खेल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।

यहां उप कमांडेंट शिव राम, सुदेश कुमार, नवनीत कुमार यादव, सहायक कमांडेंट संचार नवीन कुमार, अधिशासी अभियंता सीपीडब्लूडी अल्मोड़ा दुर्गेश कुमार सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed