फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   55 rough rice, onion Rs 50 per kg

मोटा चावल 55, प्याज 50 रुपये किलो

Thu, 14 Jul 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Thu, 14 Jul 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
55 rough rice, onion Rs 50 per kg
प्याज - फोटो : अमर उजाला

मदकोट से बोना जाने वाली सड़क बंद होने से जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। प्रशासन न तो सड़क खोलने का इंतजाम कर पा रहा है और न लोगों को आवश्यक वस्तुएं ही उपलब्ध करा पा रहा है। लोगों में इस अव्यवस्था को लेकर भारी गुस्सा है। बोना के लिए पैदल रास्ता और सड़क मार्ग बंद होने से घोड़ों और वाहनों की भी आवाजाही बंद है। लोग मजदूरों की पीठ पर रखकर सामान गांव तक पहुंचा रहे हैं। भाड़ा अधिक होने से कीमतें आसमान छूने लगी है। कई वस्तुओं का अभाव हो गया है। गांव तक सामान पहुंचाने वालों का कहना है कि ज्यादा भाड़ा पड़ने से कीमतें बढ़ रही हैं।

विज्ञापन


बोना, तोमिक, गोल्फा में इस समय लोग मोटा चावल 55 रुपये किलो, तेल 160 रुपये किलो, प्याज 50 रुपये किलो, चीनी 60 रुपये किलो के हिसाब से खरीद रहे हैं। बोना गांव के बृजेश धर्मशक्तू ने बताया कि लोगों को निर्धारित कीमत से दोगुना अदा करना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में लोग गंभीर संकट की स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से लोगों का आर्थिक शोषण हो रहा है, यदि रोड खुली होती तो इस तरह की नौबत नहीं आती।
विज्ञापन


मदकोट से बोना की दूरी 30 किमी
मदकोट से बोना की दूरी 30 किलोमीटर है, यदि कोई मजदूर 40 किलो वजन का सामान मदकोट से बोना तक पहुंचाता है तो वह 500 रुपये भाड़ा ले लेता है, जिन दिनों घोड़े चला करते थे, उस समय भी एक क्विंटल का 500 रुपये भाड़ा देना पड़ता था। इतना भाड़ा देने के बाद सामान की कीमत खुद ही बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed