{"_id":"5ee226528ebc3e42b82f2f5d","slug":"52-b-l-b-l-b55","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र प्रहरी ने 52 हजार की बीड़ी पकड़ी महाकाली में ट्यूब के रास्ते नेपाल पहुंच रही बीड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशस्त्र प्रहरी ने 52 हजार की बीड़ी पकड़ी महाकाली में ट्यूब के रास्ते नेपाल पहुंच रही बीड़ी
फोटो- नेपाल में प्रतिबंधित बीड़ी के साथ एपीएफ के जवान।
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
सशस्त्र प्रहरी ने 52 हजार की बीड़ी पकड़ी महाकाली में ट्यूब के रास्ते नेपाल पहुंच रही बीड़ी संवाद न्यूज ऐजेंसी झूलाघाट(पिथौरागढ़)। नेपाल में प्रतिबंधित 51 हजार की भारत में बनी बीड़ी को सशस्त्र प्रहरी ने पकड़ा है। महाकाली नदी से ट्यूब के जरिये नेपाल लाई जा रही बीडी को लाने वाले तीन लोग फरार हो गए है। प्रतिबंधित बीड़ी को प्रहरी ने नेपाल कस्टम को सौंप दिया है। लाॅकडाउन के बाद सीमा में भारत में बनी बीड़ी की तस्करी बढ़ गई है। ब्रहस्पतिवार सुबह नेपाल सशस्त्र प्रहरी सीमा निगरानी चौकी के जवान महाकाली नदी के किनारे सेरा क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। तीन चार लोग महाकाली नदी से ट्यूब में दो बंडल बीड़ी के नेपाल की ओर ला रहे थे। सभी लोग प्रहरी को देख बीडी़ छोड़कर भाग खड़े हुए। 51 गुल्म(कंपनी) डीएसपी अमित सिंह ने बताया बीड़ी को महाकाली भंसार(कस्टम) कार्यालय में जमा कर सीज कर दिया गया है। मई महीने में सीमा पर तस्करी और अवैध तरीके से नेपाल में घुसपैठ करने से रोकने के लिए नेपाल सरकार ने एपीएफ को तैनात किया है। एपीएफ की तैनाती के बाद तस्करी का पहला मामला पकड़ा गया है। बाक्स खुकरी तस्करों ने अब बीड़ी तस्करी का काम शुरू किया झूलाघाट। लाॅकडाउन के बाद भारत में बाजार बंद होने से नेपाली खुकरी सिगरेट की मांग कम हो गई है। नेपाल की बाजार में भारत में बनी प्रतिबंधित बीड़ी की मांग बहुत ज्यादा है। खुकरी सिगरेट को अवैध तरीके से भारत में फैलाने वाले तस्करों ने अब बीड़ी को नेपाल भेजने का काम शुरु कर दिया है। इसके लिए तालेश्वर के रास्ते ट्यूब से लाखों रुपए की बीड़ी अवैध तरीके से नेपाल भेजी जा रही है। राजेश (संवाद) फोटो- नेपाल में प्रतिबंधित बीड़ी के साथ एपीएफ के जवान।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।