{"_id":"5cc344e2bdec2214492aafbd","slug":"51556301026-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में नियम विरुद्ध अवकाश पर मिले शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में नियम विरुद्ध अवकाश पर मिले शिक्षक
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. मुकुल सती ने विकास खंड विण और मूनाकोट के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें दो विद्यालयों में आठ शिक्षक-शिक्षिकाएं नियमानुसार अवकाश पर नहीं मिले। छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन पर असर पड़ने से अपर निदेशक नाराज हो गए। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं।
डॉ. सती ने शुक्रवार को गोरीहाट, मूनाकोट, जीआईसी पीपलकोट, एलडब्लूएस और मिशन इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। पीपलकोट और एलडब्लूएस में चार-चार शिक्षक-शिक्षिकाएं नियमानुसार अवकाश पर नहीं मिले। उन्होंने बताया कि यात्रा अवकाश भी तीन दिनों का लिया है, जबकि तीन दिन का जीओ ही नहीं है।
एलडब्लूएस में छह शिक्षिकाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में ड्यूटी लगी हुई। बाहर बरामदे में 106 छात्राओं पर एक ही शिक्षिका मिली। इससे अपर शिक्षा निदेशक खफा हो गए। उन्होंने कहा कि यदि कोई शिक्षक बीमार है तो उसे मेडिकल सर्टिफिकेट लगाना चाहिए। यदि किसी कारणवश वे इसे नहीं लगा पा रहे हैं तो उन्हें कम से कम अस्पताल की पर्ची तो लगानी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक कुमार जुकरिया को बगैर नियमानुसार अवकाश पर मिले शिक्षक-शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के चलते पठन-पाठन प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। बाद में उन्होंने मिशन और केएनयू इंटर कॉलेज में मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षकों और प्रधान परीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।