{"_id":"5cc1eab3bdec2214680540cb","slug":"51556212403-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा और बोल्डर गिरने से तवाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा और बोल्डर गिरने से तवाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग खतरे में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। पीएमजीएसवाई की ओर से काटी जा रही सड़क कटिंग का मलबा और बोल्डर गिरने से तवाघाट के पास सामरिक महत्व के राष्ट्रीय राजमार्ग को खतरा पैदा हो गया है। ग्रिफ के अधिकारियों का कहना है कि लिखित और मौखिक रूप से कहने के बाद भी लगातार कटिंग का मलबा सड़क पर फेंका जा रहा है। लगातार बोल्डर और मलबा गिरने से राजमार्ग पर डामरीकरण भी नहीं हो पा रहा है।
ग्रिफ के अधिकारियों के अनुसार पिथौरागढ़-तवाघाट मार्ग पर तवाघाट के पास पीएमजीएसवाई की ओर से एक सड़क काटी जा रही है। इस सड़क का मलबा और बोल्डर एनएच पर गिर रहे हैं। बोल्डर गिरने से मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है साथ ही भविष्य में भी दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि कई बार मौखिक और लिखित रूप से अनुरोध करने के बाद भी पीएमजीएसवाई द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जबकि सड़क कटिंग का मलबा निर्धारित स्थल पर रखा जाना चाहिए। लगातार मलबा गिरने से इस स्थान पर डामरीकरण का कार्य भी नहीं हो पा रहा है।
यदि यही हाल रहा तो कभी भी चीन सीमा को जोड़ने वाली सामरिक महत्व की सड़क आवागमन के लिए बंद हो सकती है। इसी राष्ट्रीय राजमार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा और माइग्रेशन वाले ग्रामीणों का आवागमन होता है। सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों ने पीएमजीएसवाई को पत्र भेजकर सड़क कटिंग का कार्य सावधानीपूर्वक करने को कहा है।
विज्ञापन
- सड़क कटिंग का मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर रहा है। पहाड़ी से बोल्डर भी गिर रहे हैं। इससे राजमार्ग को क्षति पहुंच रही है। यह सड़क सामरिक महत्व की है। लिखित और मौखिक रूप से सूचित करने के बाद भी पीएमजीएसवाई ध्यान नहीं दे रहा है।
- मेजर रोहित कतना कमान अधिकारी, 65आरसीसी ग्रिफ।
ठेकेदार को सड़क कटिंग में सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कटिंग के दौरान पहाड़ी से निकलने वाले मलबे और बोल्डरों को नीचे से गुजरने वाले राजमार्ग पर नहीं डालने को कहा गया है। जल्दी मलबे को हटा दिया जाएगा। - नवीन चंद्र जोशी, ईई, पीएमजीएसवाई।