{"_id":"5cbb59ecbdec221468053bc6","slug":"51555782124-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी प्रज्ञा के शहीद करकरे पर दिए बयान के विरोध में प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी प्रज्ञा के शहीद करकरे पर दिए बयान के विरोध में प्रदर्शन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत यूथ मोर्चा (सीयूमो) के कार्यकर्ताओं ने मुंबई एटीएस के प्रमुख शहीद हेमंत करकरे की मौत को श्राप से हुई मौत बताने पर भोपाल से भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ प्रदर्शन किया। सीयूमो कार्यकर्ताओं ने इस मामले में भाजपा और संघ को भी कठघरे में खड़ा किया है।
सीयूमो के प्रदेश सचिव राकेश वर्मा के नेतृत्व में नया बाजार में एकत्र युवाओं ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी की। वर्मा ने कहा कि राष्ट्रवाद, आतंकवाद, पाकिस्तान को लेकर चुनाव मैदान में कूदने वाली भाजपा की प्रत्याशी कथित साध्वी 26/11 के मुंबई हमले के शहीद हेमंत करकरे की मौत को अपने (साध्वी) श्राप से हुई मौत बता रही हैं। इससे घृणित और क्या हो सकता है। कहा कि एक शहीद की शहादत पर दिए गए इस बयान पर भाजपा ने कोई कार्रवाई नहीं की है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ समेत भाजपा के कई नेता साध्वी के बयान के समर्थन में खड़े हो गए हैं।
वक्ताओं ने कहा कि साध्वी स्वयं को संस्कारित पार्टी का कार्यकर्ता बताती हैं। लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं। उन्हें ऐसा देशद्रोही बयान देने में शर्म नहीं आई। कहा कि यह संघ और भाजपा की विचारधारा का असर है। भाजपा में जरा सी भी नैतिकता बची है तो साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को तत्काल पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। प्रदर्शन में नवीन शर्मा, जनार्दन पंत, शंकर राम, सुरेश जोशी, कैलाश कठायत, मुकेश कुमार, लक्ष्मण बिष्ट, विनय भाटिया, अनिल कुमार, कौशल कपूर मौजूद थे।