{"_id":"5c702c94bdec22116d2d8f3e","slug":"51550855316-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अाज और कल मतदाता सूची में जुड़ेंगे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अाज और कल मतदाता सूची में जुड़ेंगे नाम
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अक्सर चुनावों में देखने को मिलता है कि मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम गायब रहते हैं। हाल के निकाय चुनाव में मतदाता सूची में नाम न होने से हजारों लोग मताधिकार से वंचित रहे। सूची में नाम न होने पर हो हल्ला मचता है, लेकिन बात जब मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की आती है, तो लोग उदासीन रहते हैं। आगामी 23, 24 फरवरी को मतदेय स्थलों और मतदाता सहायक केंद्रों में मतदाता सूची में नाम जुड़वाए जाएंगे। इस बार कोई चूक न करें।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग पंजीकरण से छूटे हुए पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूचियों में जोड़ने के लिए विशेष अवसर दे रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने अवगत कराया है कि अर्हता प्राप्त व्यक्तियों के नाम मतदाता सूचियों में जोड़ने के लिए समस्त मतदेय स्थलों और मतदाता सहायता केंद्रों में 23 और 24 फरवरी को विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। बूथ लेबल आफीसर निर्वाचक नामावली और फार्म 6, 7, 8, 8क सहित अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहेंगे।
बीएलओ दो दिवसीय शिविर में प्राप्त प्रपत्रों का तत्काल भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट संबंधित उपजिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। निर्वाचक और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 7 मार्च तक प्रपत्रों का निस्तारण करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकरण कराने और जांचने के लिए 23, 24 फरवरी को मतदेय स्थलों में जाने की अपील की है।