{"_id":"5bf983f7bdec2241c31d17e5","slug":"51543078903-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ै की चेली ले कभै नि खाया द्वि रोटा सुखैले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ै की चेली ले कभै नि खाया द्वि रोटा सुखैले...
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। मल्लिकार्जुन महोत्सव में शुक्रवार को लोक कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों और लोक गीतों की झड़ी लगा दी। लोक गायक प्रह्लाद महरा और देवभूमि जन जागृति समिति झूलाघाट के दल ने देर रात तक आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
लोक कलाकारों ने पहाड़ै की चेली ले कभै नि खाया द्वि रोटा सुखैले, दैणा होया भूमि का भूमिया हो, दैणा होया पंच नामा देवा हो, देवी भगवती मैय्या दैण हो जाए। त्यार दरबार आयूं सुफल होए, नारिंग की दाणी भौजी-नारिंग की दाणी गीत की शानदार प्रस्तुति देकर धमाल मचा दिया।
संस्कृति से सराबोर कार्यक्रमों को देखने के लिए लोग देर रात तक डटे रहे। मुख्य अतिथि लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता थे। महोत्सव में सहयोग के लिए अध्यक्ष महेश पाल ने सभी का आभार जताया। महोत्सव संचालन में उमेश पुजारी, तनुज पाल, गोविंद पाल, ललित पाल, मनोज लुंठी आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सुमित ने जीती 1500 मीटर दौड़
अस्कोट। मल्लिकार्जुन महोत्सव में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को 1500 और 400 मीटर की दौड़ कराई गई। 1500 मीटर दौड़ में बापू इंटर कॉलेज नारायणनगर के सुमित अवस्थी पहले स्थान पर रहे। बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ राजकीय प्राथमिक विद्यालय अस्कोट की निहारिका ने जीती। निर्णायक राजनारायण धामी, दीवान सिंह खोलिया, कल्याण चंद थे। केएमवीएन ने विद्यार्थियों को जौलजीबी से हंसेश्वर तक राफ्टिंग कराने के साथ ही रिवर क्रासिंग, रॉक क्लाइबिंग का प्रशिक्षण दिया।
जादू वाले सिर ने किया वहम दूर
अस्कोट। जादू वाले सिर के नाम से प्रसिद्ध जीआईसी मसमोली के शिक्षक धीरज खड़ायत ने साथी कमलेश के साथ मिलकर विद्यार्थियों के मन से जादू का वहम दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने कई करतब दिखाकर साबित किया कि ये हाथ की सफाई से अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने विज्ञान के महत्व पर भी प्रकाश डाला।