{"_id":"5bdf287fbdec22174b2c30cc","slug":"51541351551-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को दुकानें खुली, एटीएम के शटर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को दुकानें खुली, एटीएम के शटर बंद
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। दीपावली को देखते हुए साप्ताहिक बंदी के दिन रविवार को पिथौरागढ़ का बाजार खुला रहा। खरीदारी को लोग पहुंचे, लेकिन अधिकतर एटीएम के शटर बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पिथौरागढ़ शहर की दुकानें साप्ताहिक बंदी के तहत रविवार को बंद रहती हैं। दीपावली पर्व को देखते हुए व्यापार मंडल की मांग पर रविवार को बाजार खुला रखा गया। इससे शहरी क्षेत्र के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग भी खरीदारी के लिए पहुंचे। इस बीच नगर के अधिकतर एटीएम के शटर गिरे रहने से लोगों को कैश के लिए भटकना पड़ा। शनिवार को अधिकतर एटीएम में कैश समाप्त हो गया था।
रविवार को कैश नहीं पड़ने से बैंक रोड, सिल्थाम, सिमलगैर बाजार, स्टेशन सहित अन्य स्थानों के एटीएम से रुपये नहीं निकले। इसके चलते लोगों को परेशानी हुई। सोमवार को धनतेरस है। धनतेरस के दिन लोग बाजार में सबसे अधिक खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। धनतेरस को बर्तनों और गहनों की सर्वाधिक खरीदारी होती है।
विज्ञापन
यदि एटीएम में कैश नहीं हुआ तो ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, एसबीआई के अधिकारियों के अनुसार बैंक के पास पर्याप्त कैश है। सभी एटीएम में कैश डाला गया है। त्योहारी सीजन में ग्राहकों को कैश के लिए किसी तरह की दिक्कतें नहीं उठानी पड़ेगी।