{"_id":"5baa6ba8867a557ff129d002","slug":"51537895336-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा आने से तीन घंटे बंद रहा पिथौरागढ़-घाट पनार मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा आने से तीन घंटे बंद रहा पिथौरागढ़-घाट पनार मोटर मार्ग
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। लगातार हो रही बारिश से पिथौरागढ़-घाट बारहमासी सड़क पर दो स्थानों पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। इससे सुबह तीन घंटे यातायात ठप रहा। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों को जाने वाली और पिथौरागढ़ को आ रहे वाहन मार्ग पर फंसे रहे।
सोमवार रात हुई बारिश से पिथौरागढ़ घाट सड़क पर चुपकोट और धमौड़ के पास दो स्थानों पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। चुपकोट की पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण घाट पर ही वाहनों को रोक दिया गया। धमौड़ में सुबह आठ बजे, जबकि चुपकोट में 8.30 बजे सड़क वाहनों के लिए खोली जा सकी। इसके बाद ही यातायात सुचारु हो सका। इस दौरान सुबह पांच बजे मैदानी क्षेत्रों को जाने वाली बसों के यात्रियों को तीन घंटे तक परेशानी उठानी पड़ी।
जिले में कहां कितनी हुई बारिश
पिथौरागढ़- 18.5 एमएम
गंगोलीहाट - 20 एमएम
बेड़ीनाग - 11 एमएम
डीडीहाट 14 एमएम
धारचूला - 37.6 एमएम
मुनस्यारी - 31 एमएम