फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   टैग लगी गायों को छोड़ने वाले दो पशुपालकों पर लगेगा जुर्माना

टैग लगी गायों को छोड़ने वाले दो पशुपालकों पर लगेगा जुर्माना

Mon, 24 Sep 2018 10:26 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
टैग लगी गायों को छोड़ने वाले दो पशुपालकों पर लगेगा जुर्माना
पिथौरागढ़। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालक बूढ़ी गायों और बछड़ों को सड़कों पर लावारिस छोड़ रहे हैं। प्रशासन ने टैग लगी दो गायों के मालिकों की पहचान कर ली है। दोनों पशुपालकों से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


नगर में लावारिस पशुओं की तादात बढ़ती जा रही है। पशुपालक कान में टैग लगी बीमित गायों को भी सड़कों पर छोड़ रहे हैं। इनमें से एक गाय ने कुछ दिन पूर्व पालिका के खोड़ में ही मृत बछड़े को जन्म दिया। अब यह गाय मरणासन्न हालत में पड़ी है। इसके अलावा एक और टैग लगी गाय सड़कों पर घूम रही है। क्लीन एंड ग्रीन सिटी के युवाओं की ओर से नगर में घूम रहे लावारिस पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जा रही है। टैग लगी गाय को लावारिस छोड़ने से नाराज युवाओं ने पशुपालन विभाग में पहुंचकर टैग नंबर के आधार पर पशुपालकों का पता लगाया। इनमें से एक पशुपालक लिंठुयूड़ा, जबकि दूसरा टकाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


टकाना क्षेत्र की गाय के कान में दो टैग लगे हैं। पशुपालन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस गाय को पुरान क्षेत्र के पशुपालक ने टकाना के पशुपालक को बेचा था। गाय का दोबारा बीमा कराने के कारण कान में दो टैग लगे हैं। टैग लगी गायों को लावारिस छोड़ने की शिकायत को जिलाधिकारी सी रविशंकर ने भी गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी ने पुलिस और नगरपालिका को ऐसे पशुपालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि दोनों पशुपालकों का चिन्हीकरण कर लिया गया है। पशुपालकों से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed