{"_id":"5b648ebd4f1c1bc57a8b806d","slug":"51533316797-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छियालेख की धुंध ने फिर रोकी हेलीकाप्टर की उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छियालेख की धुंध ने फिर रोकी हेलीकाप्टर की उड़ान
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/डीडीहाट। छियालेख में छाई गहरी धुंध ने कैलाश यात्रियों के हेलीकाप्टर की राह फिर से रोक दी है। शुक्रवार को उच्च हिमालयी क्षेत्र में छाई घनी धुंध के चलते पिथौरागढ़ से दसवें दल के 12 यात्रियों को लेकर गया वायुसेना का हेलीकाप्टर छियालेख से लौट आया। सातवें दल के 33 यात्री पहले से ही गुंजी में हैं। मौसम खराब होने के कारण विभिन्न दलों के 199 यात्री अलग-अलग कई पड़ावों पर फंसे हुये हैं।
कैलाश यात्रा पर गए आठवें दल के यात्री अभी कुग्गू में है। यात्रियों की परिक्रमा पूरी होने को है। 9वें दल के यात्री डेरापुक से जिग्जिबू पहुंच गए हैं। सातवें दल के 33 यात्री अभी गुंजी में ही फंसे हैं। यात्रियों के परिजन भी आईटीबीपी कंट्रोल रूम से उनके बारे में लगातार जानकारी ले रहे हैं।
शुक्रवार सुबह नौ बजे नैनीसैनी हवाई पट्टी से दसवें दल के 12 यात्रियों को लेकर गुंजी को रवाना हुआ वायुसेना का हेलीकाप्टर छियालेख में छाए घने कोहरे के चलते लौट आया। यात्रा के नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी ने बताया कि शनिवार को मौसम खुला तो यात्रियों को गुंजी रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 15वें और 16वें दल के संपर्क अधिकारियों को फिलहाल यात्रा रोकने के निर्देश विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं। उन्हें निर्देशित किया गया है कि यात्रा सुचारु न होने तक यात्रियों को अपने-अपने घरों में रोक कर रखा जाए। केएमवीएन के जीएम टीएस मर्तोलिया ने बताया कि सातवें दल के 33 यात्री गुंजी में, दसवें दल के 25 यात्री पिथौरागढ़ में, 11वें दल के 43 यात्री चौकोड़ी में, 12वें दल के 43 यात्री अल्मोड़ा में, 13वें दल के 55 यात्री भीमताल में रुके हुए हैं।