फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नियोलिया सेरा में बनने लगे वायरक्रेट

नियोलिया सेरा में बनने लगे वायरक्रेट

Sun, 15 Jul 2018 10:57 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
नियोलिया सेरा में बनने लगे वायरक्रेट
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। अमर उजाला की खबर का एक बार फिर असर हुआ है। लोनिवि ने नियोलिया सेरा में खतरे में आई जमीन को बचाने के लिए वायरक्रेट लगाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला ने एक जुलाई के अंक में ‘नदी में बनी सड़क से खेत बहने का खतरा’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस पर लोनिवि के बेड़ीनाग डिवीजन ने नियोलिया सेरा में जमीन को बचाने के लिए वायरक्रेट लगाने का काम शुरू कर दिया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता मोहन सिंह पलड़िया ने बताया कि नियोलिया सेरा की कुलूर नदी में 40 वायरक्रेट बनाए जा रहे हैं। वायरक्रेट लगाने का काम शुरू होने पर प्रधान मोहन चंद्र जोशी, संजय सिंह डसीला, सुरेश सिंह, अर्जुन सिंह, जगदीश सिंह ने अमर उजाला का आभार जताया है।
विज्ञापन


बता दें कि एक फरवरी 2017 को नियालियासेरा का मोटर पुल ध्वस्त हो गया था। उस समय पुल से दो लोडेड ट्रक गुजर रहे थे। हादसे में पुल पर बैठे दो युवकों की मौत हो गई थी। उसके बाद कुलूर नदी से अस्थायी सड़क बनाई गई है। सड़क बनाने से नदी का बहाव रुक गया है, इससे नदी के आसपास स्थित खेतों के बहने का खतरा पैदा हो गया। इस पर लोगों ने सुरक्षा के उपाय करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed