{"_id":"5acbb06f4f1c1bec6b8b49cb","slug":"51523298415-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लिकार्जुन के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लिकार्जुन के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुति
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मल्लिकार्जुन स्कूल में वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का उद्घाटन अर्जुन अवार्डी हरी दत्त कापड़ी, स्कूल के चेयरमैन रघुवर दत्त जोशी ने किया। विद्यार्थियों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली के साथ ही नेपाली, राजस्थानी, पंजाबी गीत एवं नृत्य के साथ नंदा राजजात की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में साल भर की गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को सम्मानित किया। बताया गया कि साल भर हुई अंतरसदनीय प्रतियोगिताओं में महाराणा प्रताप सदन पहले स्थान पर रहा। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई सदन अव्वल रहा। विद्यालय की प्रबंधक रचना जोशी ने विद्यालय की उपलब्धियों पर रोशनी डाली। प्रधानाचार्य राजेश्वरी शर्मा ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। अकादमिक समन्वयक राहुल वर्मा, अशोक शर्मा आदि मौजूद थे