{"_id":"5a734cf34f1c1b4e588b6237","slug":"51517505779-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोग्यूड़ा के लोगों ने की वादा पूरा करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोग्यूड़ा के लोगों ने की वादा पूरा करने की मांग
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। ग्रामीणों ने जोग्यूड़ा में पावर हाउस के निर्माण के लिए जमीन लेते समय किए गए वादे को पूरा करने की मांग की है।
ग्राम प्रधान राम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि पावर कारपोरेशन ने जोग्यूड़ा में 400 केवी के पावरहाउस के निर्माण के लिए ग्रामीणों से 300 नाली जमीन ली है। जमीन लेते समय वादा किया गया था कि पेयजल, रास्ते, गूल शिफ्ट किए जाएंगे। पावर हाउस निर्माण का काम शुरू हो गया है, लेकिन ग्रामीणों को दिए गए आश्वासन पर अमल नहीं किया जा रहा है। इन लोगों ने पावर हाउस के प्रोजेक्ट मैनेजर को पत्र भेजकर ग्रामीणों से किए गए वादे पूरे करने की मांग की है।
बैठक में सरपंच नमराज पाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनी राम, कृष्ण बहादुर पाल, शंकर दत्त, लक्ष्मण सिंह, गोपाल राम, तारा दत्त, तेज राम आदि मौजूद थे। प्रोजेक्ट मैनेजर नंदन लसपाल का कहना है कि ग्रामीणों से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। संबंधित विभागों से संपर्क किया जा रहा है।