फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पालिकाध्यक्ष के आश्वासन पर धरना, प्रदर्शन स्थगित

पालिकाध्यक्ष के आश्वासन पर धरना, प्रदर्शन स्थगित

Mon, 15 Jan 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष के आश्वासन पर धरना, प्रदर्शन स्थगित

विज्ञापन
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन, व्यापार मंडल का बेसहारा, घायल पशुओं के उपचार, आश्रय समेत तमाम मुद्दों को लेकर सोमवार को प्रस्तावित धरना, प्रदर्शन पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती के आश्वासन पर स्थगित हो गया है। इन संगठनों ने बेसहारा, घायल पशुओं के उपचार, आश्रय के लिए टिनशेड निर्माण करने, खुजली ग्रस्त कुत्तों के उपचार कराने के लिए केमो स्टेशन, रोडवेज स्टेशन, टकाना तिराहा, टैक्सी स्टेंड, गांधी चौक पर कूड़ादान रखने की मांग को लेकर 15 जनवरी को पालिका कार्यालय में धरना देने के साथ ही प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी।


सोमवार को इन लोगों की पालिकाध्यक्ष से वार्ता हुई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन जमीन उपलब्ध कराए तो पालिका जानवरों के लिए टिनशेड बनाने को तैयार है। जानवरों के इलाज, चारे की व्यवस्था राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन, व्यापार मंडल को करनी होगी। पालिकाध्यक्ष ने नगर में घूमने वाले कुत्तों का बधियाकरण कराने की बात कही। पालिकाध्यक्ष ने नगर में कूड़ादान लगाने का आश्वासन दिया है। वार्ता में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के सदस्य किशन चंद, व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed